चाईबासा, सितम्बर 11 -- मझगांव। मझगांव प्रखंड सभागार में आदि कर्मयोगी अभियान के तरह कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय रंजन तिर्की व सीओ विजय हेमराज खलखो की संयुक्त दीप जलाकर किया। बीडीओ ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण समुदायों की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करना है। यह योजना समस्या केंद्रित न होकर समाधान केंद्रित होगी। मौके पर कृषि पदाधिकारी सिरीप बास्के,बीपीओ किशोर सिंकु,मुखिया विवेकान्नद पुरती,लक्ष्मी पिंगुवा,चंद्रिका नायक,चांदमनी बिरुवा,सोनासिंह पिंगुवा,लक्ष्मी पिंगुवा,सुशिल चौरासिया,दिलेश्वर बेहरा,सचिव गुरुचरण बिरुवा,सोबन पिंगुवा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.