चाईबासा, अक्टूबर 4 -- मझगांव। मुस्लिम मझगांव खड़पोश नौजवान संघ की बैठक मझगांव फुटबॉल मैदान में बैठक हुई। इस दौरान मुस्लिम समाज के सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। इसमें मानव अधिकार कार्यकर्ता व झारखंड प्रदेश मुस्लिम विकास मंच के पूर्व केंद्रीय संगठन सचिव इरशाद अहमद मौजूद थे। बैठक के दौरान, सदस्यों ने एक कार्ययोजना पर सहमति जताई, जिसमें शैक्षणिक जागरूकता अभियान चलाकर नामांकन दर बढ़ाना, युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना करना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू करना आदि शामिल थे। बैठक में मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए जिला स्तर पर सभी जगह से नौजवानों को जोड़कर संगठन का निबंधन कराने पर जोर दिया गया। मौके पर मोहम्मद मुनाजिर वसीम अकरम, मोहम्मद जसीमुद्दीन, मोहम्मद समीउल मशीउर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.