चाईबासा, फरवरी 25 -- मझगांव। मझगांव प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय घोडाबंधा परिसर में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति/ बाल अधिकार सुरक्षा मंच के द्वारा बाल मेला कार्यक्रम आयोजित की गई। बाल मेला का शुभारंभ स्थानीय ग्रामीण मुंडा सोनाराम हेंब्रम, एसएमसी अध्यक्ष मंगल हेंब्रम, प्रधान शिक्षक सर्वेश्वर सोरेन आदि के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए ग्रामीण मुंडा ने कहा कि बाल मेला से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने में काफी मदद मिलती है। प्रधान शिक्षक सर्वेश्वर सोरेन ने कहा कि समुदाय द्वारा बाल मेला आयोजित करना एक बेहतर पहल है। विज्ञान प्रदर्शनी, गणित रेस, म्यूजिक चेयर, रंगोली, चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट, मिट्टी से खिलौने बनाना, बैलून रेस, जलेबी रेस, नृत्य संगीत के जरिये बच्चों ने प्रतिभा बिखेरी।...