पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगलदेव ने मजिस्ट्रेट न्यायालयों के क्षेत्राधिकार में गुरुवार को बदलाव कर दिया। अब थाना पूरनपुर से संबंधित पुलिस चालानी की सुनवाई का क्षेत्राधिकार सिविल जज/ सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय से रिकॉल कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में किया जाएगा। थाना माधोटांडा से संबंधित पुलिस चालानी वाद एवं थाना पूरनपुर से संबंधित पुराने परिवादों की सुनवाई व निस्तारण करने का क्षेत्राधिकार अपर सिविल जज /सीनियर डिवीजन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को महिला थाना से सम्बंधित पुलिस चालानी एवं परिवादों की सुनवाई एवं क्षेत्राधिकार अपर सिविल जज/ सीनियर डिवीजन एफटीसी/एसीजेएम को थाना अमरिया, थाना सेहरामऊ उत्तरी व थाना जी आर पी से संबंधित समस्त पुलिस चालानी वाद व परिवादों की सुनवा...