कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। सचेंडी में रात में 14 वर्षीय किशोरी से वाहन में गैंग रेप के मामले में शुक्रवार को पीड़िता को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां उसने कलम बंद बयान दर्ज कराए। पुलिस आज बयानों का अवलोकन कर कार्रवाई आगे बढ़ाएगी। उधर मामले में यूट्यूबर शिवबरन यादव के जेल जाने के बाद से फरार आरोपित दरोगा अमित मौर्य का कुछ पता नहीं लगा सकी है। सूत्रों के मुताबिक, दरोगा हाईकोर्ट से लेकर कानपुर तक के वकीलों के संपर्क में है। वह पुलिस की नजरों से बचकर सरेंडर की फिराक में है। उसकी आखिरी लोकेशन प्रयागराज मिली थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंची। हालांकि इनपुट मिलने पर एक-एक टीम संभावित ठिकानों में तलाशने के लिए वाराणसी और गोरखपुर भी गई है। दरोगा मूलरूप से गोरखपुर का ही रहने वाला है। सचेंडी थाने की भीमसेन चौक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.