मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट ने एक मजिस्ट्रेट और एक दारोगा की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। दोनों मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में गवाही के लिए कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं। एनडीपीएस कोर्ट -2 के न्यायाधीश नरेन्द्र पाल सिंह ने मजिस्ट्रेट सह प्रखंड आपूर्ति अधिकारी मुशहरी कमलेश कुमार और अहियापुर के तत्कालीन दारोगा दीपक कुमार पर गैरजमानतीय वारंट जारी किया है। कोर्ट ने मुजफ्फरपुर पुलिस को दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर कराने का आदेश दिया है। नगर पुलिस ने छाता बाजार स्थित दीपराज वर्णमाला की किराना दुकान पर 23 सितम्बर 2023 को मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की थी। किराना दुकान से 67 किलो डूडा अफीम जब्त की गई थी। मामले छाता बाजार निवासी किराना कारोबारी दीपराज वर्णमाला, नवीनचंद्र लाल, हिमां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.