नोएडा, जुलाई 18 -- शर्मनाक नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पति का उपचार करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला पर मजार में संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला ने मामले की शिकायत सेक्टर-39 थाने की पुलिस से की। करीब एक मिनट का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें महिला अपनी बातबीती सुना रही है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला वर्तमान में नोएडा के गांव में किराये रहती है। महिला के पति की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उपचार कराने के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ है। महिला को एक व्यक्ति ने बताया कि सेक्टर-97 स्थित मजार पर शब्बीर नाम के पीर है। वह झाड़ फूंक कर सबकुछ ठीक कर देता है। महिला का आरोप है कि वह शब्बीर के पास गई और अपने पति की समस्या के बारे में बताया। उसने उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। कई तरीके का प्रलोभन दिया। महिला ने इसका विरोध किया और लोगों को म...