गंगापार, फरवरी 23 -- कस्बा भारतगंज के मोहल्ला क़दम रसूल स्थित हजरत सोनाशाह बाबा दरगाह के मार्ग पर लगा जर्जर विद्युत पोल लोगों के लिए खतरे का सबब बन गया है। दरगाह तक जाने वाले रास्ते में खड़ा लोहे का पुराना खम्भा, जिस पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। समाजसेवी तौफीक राईन ने बताया कि खम्भा काफी समय से जर्जर है। तेज हवा या बारिश के दौरान यह हिलता हुआ प्रतीत होता है, जिससे राहगीरों और अकीदतमंदों में भय का माहौल बना रहता है। दरगाह पर जायरीन और स्थानीय लोग आते-जाते हैं, यदि खम्भे को हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थापित नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विभाग से जल्द हटाने की मांग किया है। लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...