फतेहपुर, दिसम्बर 27 -- फतेहपुर। मजार तोड़ने के मामले में जेल भेजे गए बजरंग दल कार्यकर्ता नरेंद्र हिन्दू के पक्ष में हिंदूवादी संगठन खुलकर सामने आ गए हैं। नरेंद्र हिन्दू की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी रिहाई को लेकर ट्रेंड चलाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक सक्रिय नजर आ रहे हैं। बता दें कि बुधवार को मवई गांव में मजार को क्षतिग्रस्त करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी बजरंग दल कार्यकर्ता नरेंद्र हिन्दू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में नरेंद्र हिन्दू समेत पांच नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया है। इधर, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने नरेंद्र हिन्दू को जेल भेजे जाने की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया...