आजमगढ़, जून 10 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिधारी थाना क्षेत्र के आजमगढ- छतवारा मार्ग पर बेलनाडीह गांव के मजार के पास मंगलवार की सुबह 50 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक हाफ लोअर और चेकदार शर्ट पहने हुए था। उसके चेहरे पर चोट के निशान है, स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पहचान में जुटी है। दोपहर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...