देवरिया, जनवरी 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे स्थित मजार पर लगने वाले उर्स की अनुमति न मिलने के चलते शनिवार को दिन भर यहां सन्नाटा छाया रहा। यहां इक्का- दुक्का लोग दिन भर आते जाते रहे। वहीं कई थानों की पुलिस व पीएसी के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहे। शहर के गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे मजार है। नवंबर माह में एएसडीएम न्यायालय ने राजस्व अभिलेखों में दर्ज वक्फ मजार व कब्रिस्तान के कूटरचित इंद्राज को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद इस भूमि को बंजर घोषित कर दिया गया है। सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी इस मजार की ध्वस्तीकरण की आवाज उठा रहे हैं। इस बीच 22 दिसंबर को मजार कमेटी के सदर मोहम्मद राशिद खान ने एसडीएम को पत्र सौंप तीन व चार जनवरी को सलाना उर्स आयोजित करने के लिए अनुमति मांगी। साथ ही सुरक्षा प्रदान करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.