फतेहपुर, जनवरी 6 -- गाजीपुर। क्षेत्र के सुकेती गांव निवासी छेदी लाल, बच्छराज, रामराज सहित ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की। बताया कि आसलपुर रोड किनारे भूमिधरी में दूसरे गांव की महिला द्वारा अवैध रुप से मजार बनाया गया है। जिसमें बाहर से तमाम लोग आते है और फसले बर्बाद होती है। जिसके बाद राजस्व टीम पैमाइश के लिए पहुंची। नायब तहसीलदार राकेश वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट भेजी जाएगी। आदेश मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यहां कानूनगो रामकृपाल वर्मा, लेखपाल राजकरन सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल रजत तिवारी, देवेश, अरविन्द समेत पुलिस बल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...