बरेली, फरवरी 14 -- नवाबगंज। एक मजदूर के घर में मगरमच्छ घुसने से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के बाद नदी में छोड़ दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाईखेड़ा गांव के मेवाराम मौर्य मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह एक मगरमचछ उनके घर में घुस आया। जब उनके परिजन जागे तो घर में मगरमच्छ देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी अकबर अली, मानसिंह व नेतराम ने मगरमच्छ को पकड़ा और देवहा नदी में छोड़ दिया। वनकर्मी अकबर अली ने बताया कि पकडे गए मगरमच्छ की उम्र एक वर्ष के करीब थी। उसका वजन 40 किलो और लंबाई चार फीट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.