नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज में मजलिस पार्क से जगतपुर गांव के बीच बनाए गए सेक्शन पर जल्द मेट्रो सेवा शुरु की जाएगी। लगभग 4.6 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दिसंबर 2024 में इस सेक्शन पर शुरुआती ट्रायल रन भी किए गए थे। इस सेक्शन में तीन अन्य स्टेशन बुराड़ी, झरोदा माजरा और जगतपुर गांव शामिल हैं। सभी अनिवार्य वैधानिक स्वीकृत्तियां और प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद इन्हें यात्रियों के लिए खोला जाएगा। डीएमआरसी के मुख्य प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज में चल रहे निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इस फेज में बनाए जा रहे तीन कॉरिडोर में लगभग 70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इनमें से मजलिस पार्क और जगतपुर गांव के बीच लगभग 4.6 किलोमीटर लंबा हिस्सा लगभग पूरा हो चुका ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.