नई दिल्ली, फरवरी 18 -- - मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त - ज्ञानेश कुमार 26वें सीईसी के रूप में आज शपथ लेंगे नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यकाल के अंतिम दिन कहा कि 'मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में यह (निर्वाचन सदन) आज की तुलना में और भी ऊंचा उठेगा। उन्होंने कहा, वह निर्वाचन आयोग को बहुत ही सक्षम हाथों में सौंप रहे हैं। भारतीय मतदाता पूरी ताकत से आयोग के पीछे खड़े होंगे। सीईसी ने भारत के निर्वाचन आयोग के मुख्यालय 'निर्वाचन सदन को लोकतंत्र की पूजा स्थली बताते हुए कहा कि इस इमारत ने पिछले 75 सालों की कड़ी मेहनत से विरासत को संचित किया है। सीईसी ने कहा कि आयोग की नई टीम इसे बहुत उंचाई पर ले जाएगी और देश का लोकतंत्र मजबूत और अक्षुण्ण रहेगा तथा दुनिया के सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.