बरेली, फरवरी 12 -- भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पीरबहोरा रोड बैरियर चौकी पास बैठक की। बैठक का उद्देश्य पीरबहोरा इकाई का विधिवत गठन करना रहा। इस दौरान टाइल्स, हार्डवेयर, लोहा, लकड़ी तथा अन्य व्यवसायों से व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि मजबूत संगठन ही वर्तमान चुनौतियों का प्रभावी समाधान दिला सकता है। इकाई गठन के बाद बैठक में ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव पर भी विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियां भारी छूट, कैशबैक, मुफ्त डिलीवरी और आसान रिटर्न जैसी सुविधाओं के माध्यम से ऐसी प्रतिस्पर्धा पैदा कर रही हैं, जिसमें पारंपरिक दुकानदार के लिए लागत निकालना भी कठिन हो रहा है। ऐसे में सरकार से ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यापार के बीच संतुलित नीति बनाने की मांग की गई। जीएसट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.