फिरोजाबाद, नवम्बर 26 -- जिलेभर में बुधवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में अधिकारियों ने कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने में संविधान की प्रधान भूमिका है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद पांडेय ने कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र को पूरे विश्व में सबसे अलग और मजबूत लोकतंत्र के रूप में स्थापित करने में संविधान की प्रधान भूमिका रही है। आज के दिन 26 नवंबर-1949 को संविधान हमारे महापुरूषों के अथक परिश्रम से बनकर तैयार हुआ। जिसमें अग्रणी भूमिका में डॉ. भीमराव आंबेडकर रहे। साथ ही उन महापुरूषों को भी याद करने की जरूरत है, जिन्होंने इस संविधान के बनाने में अपना किसी न किसी प्रकार स...