लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ में पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन पर सेमिनार लखनऊ, विशेष संवादाता औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अपने मजबूत बुनियादी ढांचे की बदौलत अपनी लैंड लाक स्थिति को एक रणनीतिक लाभ में बदलने में कामयाब रहा है। इससे यूपी पसंदीदा निवेश गंतव्य बन गया है। मंत्री ने यह बातें शुक्रवार को पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई सेमिनार में कहीं। उन्होंने कहा कि निवेश-अनुकूल नीतियों के साथ, राज्य 'उत्तम प्रदेश' से 'सर्वोत्तम प्रदेश' में परिवर्तित हो रहा है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि पीएम गति शक्ति बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत कर उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर करेगी। इन्वेस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.