दुमका, मार्च 8 -- दुमका। कहते हैं जब कोई अपने लक्ष्य को साधकर उसे पूरा करने के लिए घर से निकल पड़े तो उसे सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। आर्थिक परेशानी से कभी जूझ रही पूजा सोरेन ने भी अपने लक्ष्य को पाने के लिए ऐसी ही जुनून दिखलाई है। उपनी मेहनत के बल पर सरकार की योजनाओं से जुड़ आज पूजा अच्छी सी कमाई कर रही है। पूजा अब मुख्य रूप से स्ट्रॉबेरी की खेती कर रही है। इसके अलावे अन्य सब्जियों को भी वे उगा रहीं हैं। सबसे ज्यादा उसने खेती के लिए स्ट्रॉबेरी की खेती पर ही जोर दी हुई है। पूजा सोरेन दुमका जिले के दुमका सदर प्रखंड के बेहराबांक पंचायत के कोदोखींचा गांव की रहने वाली है। पूजा की माने तो जेएसएलपीएस से जुड़ने के बाद ही उसकी जिंदगी बदली है। आज वे अपने दम पर खेती किसानी कर लाखों रुपए कमा रही है। वर्ष 2019 में सूरजमुखी आजीविका स्वयं सहायता समू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.