चम्पावत, जनवरी 12 -- लोहाघाट। ‌नेपाल सीमा से लगे ग्राम पंचायत मजपीपल में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गांव के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं की कमी और सरकारी योजनाओं के लाभ पर विस्तृत चर्चा हुई। गांव के शिव मंदिर में ग्राम प्रधान रमेश सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राशन कार्ड से जुड़ी दिक्कतें, पेयजल की गंभीर कमी और गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की जर्जर स्थिति पर विशेष जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...