रांची, अगस्त 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. एन. त्रिपाठी ने कहा है कि मजदूर हित में संगठन के सभी गुटों को एकजुट होना जरूरी हो गया है। दिवंगत नेता चंद्रशेखर दुबे के गुट के साथ मंगलवार को रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने पूरे इंटक की एकजुटता का आह्वान किया है। इंटक (के.के.तिवारी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस विभिन्न गुटों में बंटा हुआ है। यह मजदूर हित में सही नहीं है। प्रबंधन हमेशा आपसी मतभेद का फायदा उठा कर मजदूरों और गरीबों का शोषण कर रहा है। यदि हम एक हो जाएं तो करीब साढ़े तीन करोड़ सदस्य प्रबंधन को मजदूरों की मांगों को मानने के लिए बाध्य कर देंगे। उन्होंने कहा कि इंटक के रेड्डी गुट के अध्यक्ष जी. संजीव रेड्डी ने भी पिछले दिनों जमशेदपुर में इस बात को स्वीकारा है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.