आरा, जनवरी 13 -- -आज पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दूबे की राजकीय जयंती मनेगी -बिहिया के लाल ने इंटक से बनाया था देश के मजदूर आंदोलन का आधार बिहिया /जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर की माटी के लाल और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित बिंदेश्वरी दुबे की आज बुधवार को राजकीय जयंती है। एक साधारण मजदूर से लेकर सूबे के मुख्यमंत्री तक का उनका सफर न केवल प्रेरणादायी रहा, बल्कि सत्ता के शीर्ष पर रहकर भी वे पूरी तरह बेदाग रहे। हालांकि, आज उनकी जयंती पर जब बिहिया और बिहार उन्हें याद कर रहा है, तो एक टीस भी उभरती है कि उनके द्वारा शुरू किए गए विकास के कार्य आज उपेक्षा की भेंट चढ़कर दम तोड़ रहे हैं। मजदूरों के बाबा और गांधी परिवार के भरोसेमंद हजारीबाग के खदानों में एक सामान्य मजदूर के रूप में कॅरियर शुरू करने वाले बिंदेश्वरी दुबे ने उस दौर में मजदूरों के ह...