देवरिया, जुलाई 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में संघ के स्थापना दिवस के 70 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को टाउन हॉल परिसर में समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत का नई दिल्ली से किया जा रहा संबोधन का लाइव प्रसारण संघ के सदस्यों ने सुना। इस दौरान जिलाध्यक्ष नंदलाल पाठक ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ इस देश का सबसे बड़ा संगठन है। जो श्रमिक हित की बात को उठाता रहता है। यह एक गैर राजनीतिक संगठन है। उन्होंने ने कहा कि श्रमिकों का उत्पीड़न फैक्ट्री प्रबंधन बंद करें। इसके अलावा श्रमिक हित, राष्ट्र हित, सर्वोपरि उद्योग हित के लिए बनाया जाए। इस दौरान जिला मंत्री हृदय शंकर मिश्र, विश्वनाथ पांडे, शंभू नाथ तिवारी, विश्वनाथ मल्ल, रविजीत सिंह, राजेश गुप्ता, प्रमोद...