बेगुसराय, मई 20 -- बेगूसराय हिंदुस्तान, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन फेडरेशन एवं सेवा संगठनों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत समाहरणालय के समक्ष प्रतिरोध मार्च निकाल धरना दिया। अध्यक्षता अनिल कुमार अंजान, आरएस राय सहित संयुक्त अध्यक्ष मंडली ने की। सीटू के राज्य सचिव अंजनी सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार श्रम कानूनों में बदलाव कर कॉर्पोरेट को मजबूत कर रही है और देश की 80 प्रतिशतआबादी से कोई ताल्लुक नहीं रखती है। उन्होंने 9 जुलाई को ऐतिहासिक आम हड़ताल की घोषणा करते हुए कहा कि यह हड़ताल सरकार को पीछे हटाने तक जारी रहेगी। एटक महासचिव एवं केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन बेगूसराय के संयोजक प्रह्लाद सिंह ने कहा कि सरकार 8 घंटे के काम को 12 घंटे करने की साजिश कर रही है, जबकि मजदूरी वही रखी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.