रामगढ़, मई 3 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। अरगड्डा क्षेत्र (रामगढ़) राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष आर पी सिंह चंदेल ने मजदूर दिवस पर शहीदों श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहादत के प्रतीक लाल झंडे फहरा कर सभी अमर शहीदों लाल सलाम प्रेषित किया। साथ ही ट्रेड यूनियन के साथियों को संबोधित करते हुए मजदूरों के एतिहासिक आंदोलन एवं उसकी उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही सभी ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी 20 मई के हड़ताल को कोयला खदान मजदूरों एवं अन्य उद्योगों में कार्यरत तमाम मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। श्रम कानूनों में मोदी सरकार के व्यापक बदलाव को मजदूर विरोधी करार दिया। साथ ही श्रम कानूनों के चार लेबर कोडों में बदले जाने को अंबानी-अडानी सरीखे पूंजीपतियों के फायदों के लिए बताया। श्रमिकों में 2011 में जहां 28% फैक्ट्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.