महाराजगंज, दिसम्बर 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गड़ौरा चीनी मिल में श्रमिक समस्याओं को लेकर हालात गरमाए हुए हैं। पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन गोरखपुर शाखा गड़ौरा-महराजगंज ने मिल प्रशासन पर श्रमिकों के साथ लगातार उपेक्षा और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए हल्ला बोल दिया है। मुख्यमंत्री, डीएम, एसपी, श्रम विभाग सहित स्थानीय प्रशासन को अपना मांगपत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। यूनियन के अनुसार मिल में श्रमिकों का बकाया पिछले कई वर्षों से लंबित है, जिसको मिल प्रबंधन आश्वासन देकर समय निकालता जा रहा है। प्रभारी अधिकारी बिना किसी कारण के वेतन भुगतान में विलंब कर रहे हैं। श्रमिकों ने 20 दिसंबर 2024 से पहले सभी प्रकार के बकाया भुगतान करने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन तय है। कहा कि 2016 से रुके एरियर, 2014 के प्रमोशन आदेश, अक्टूबर 2018 से दिसंब...