बोकारो, मार्च 22 -- नगर के सेक्टर 4 स्थित मजदूर मैदान में चैत्र नवरात्र के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन महाराज की श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस नौ दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसको लेकर श्री रामकथा आयोजन ट्रस्ट की ओर से कथा स्थल पर भूमि पूजन किया गया। इस संबंध में ट्रस्ट सदस्यों की ओर से कथा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। श्री राम कथा का आयोजन 27 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक की जाएगी। श्री राजन महाराज की कथा में बोकारो सहित आसपास के जिलों से श्रद्धालु श्रोता बनेंगे, जो उनकी मधुर वाणी और भावपूर्ण कथा का आनंद लेंगे। जबकि श्री राम कथा के पुर्व 26 मार्च को सुबह 9 बजे से श्री रामध्वज यात्रा निकाली जाएगी। जो सेक्टर 1 श्री राममंदिर से मजदूर मैदान तक आएगी। जिसमें काफी श्रद्धालु श्री रामध्वज यात्रा में शामिल होंगे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.