फरीदाबाद, दिसम्बर 7 -- फरीदाबाद। सेवा वाहन फरीदाबाद की टीम ने रविवार को पाली क्रशर ज़ोन की बस्ती में प्रवासी मजदूर परिवारों को कपड़े, जूते और बच्चों को नई चप्पलें वितरित कीं। कार्यक्रम में मजदूर परिवारों और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलकी। समाजसेवी सतीश चौपड़ा ने बताया कि यह क्षेत्र शहर से काफी दूर है, जहां न शिक्षा का कोई साधन है और न बुनियादी सुविधाएं। यहां धूल इतनी उड़ती है कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे मजदूर सिलिकोसिस जैसी गंभीर बीमारी के शिकार बनते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार कम्बल वितरण के समय कुछ परिवार छूट गए थे, अगली बार उनके लिए भी कम्बलों का इंतजाम किया जाएगा। यहां ईंट-भट्ठा मजदूर भी रहते हैं जिन्हें मदद की आवश्यकता है। चौपड़ा ने बताया कि जरूरतमंदों तक कपड़े पहुंचाने के लिए साथी मिलकर घर-घर से कपड़े इकट्ठे करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.