प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- एयरपोर्ट क्षेत्र निवासी एक मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार को उसका फंदे पर लटकता शव पाया गया। सूत्रों के मुताबिक मायके गई पत्नी से कहासुनी के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र में जलालपुर निवासी स्वर्गीय बसंत लाल निषाद के पांच बेटों में सबसे छोटा 32 वर्षीय रामतीरथ मजदूरी करता था। कुछ समय से उसकी पत्नी बेटी के साथ मायके गई हुई थी। गुरुवार सुबह उसने फांसी लगा ली। घरवालों को घटना की जानकारी तब हुई जब रामतीरथ का एक साथी काम पर जाने के लिए उसे बुलाने घर पहुंचा। उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घरवालों ने उसे आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर खिड़की खोलकर अंदर देखा गया तो रामतीरथ फंदे पर लटका था। घर में रोना-पीटना मच गया। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी थाने में दी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.