लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ। मदेयगंज में शुक्रवार दोपहर मजदूर ने पारिवारिक कलह में पत्नी पर बांके से हमला किया। मां को घायल देख बेटी उसे अस्पताल लेकर गई। फिर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसके आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। खदरा निवासी कहकशां के मुताबिक शुक्रवार को वह घर से बाहर गई थी। इस बीच पिता अनवर ने बांके से मां शन्नो पर हमला कर दिया। दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। शन्नो के शोर मचाने पर पड़ोसी मदद के लिए दौड़े। जिन्होंने फोन कर कहकशां को वारदात की सूचना दी। घर पहुंच कर बेटी ने मां को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को अनवर को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.