बागपत, फरवरी 18 -- छपरौली। क्षेत्र के टांडा गांव में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टांडा निवासी गुलफाम उर्फ भूरा पुत्र मकसूद उम्र करीब 40 वर्ष था। देर रात्रि में मकान में बने एक कमरे के कुन्दे में रस्सी का फंदा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब मृतक की पुत्री ने देखा कि उसका पिता कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अन्दर से कोई हलचल होती नहीं दिखाई दी, तो उसने कमरे के रोशनदान से अन्दर देखा तो उसका पिता फांसी पर लटका मिला। उसने शोर मचाया तो आसपास के सभी पडौसी मृतक के घर पहुंच गये। पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर मृतक को रस्सी के फन्दे से उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, थ...