आरा, नवम्बर 1 -- आरा। निज प्रतिनिधि शहीद अकली देवी नगर में यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया की अध्यक्षता में मजदूर नेता यादव सोहराई सरदार की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन भाजपा नेता डॉ रघुवर चंद्रवंशी, लोजपा नेता विजय सिंह मुखिया और राजद नेता वार्ड पार्षद प्रयाग यादव ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर किया। वार्ड पार्षद प्रयाग यादव ने कहा कि यादव सोहराई सरदार का जन्म गड़हनी प्रखंड के बडीहा गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। वे हमेशा मजदूरों के हित की बात करते थे। प्रो विजय सिंह मुखिया और रघुवर चंद्रवंशी ने कहा कि सरदार जी हिन्द मजदूर सभा आसनसोल जोन के जोनल सेक्रेटरी भी थे। वे मजदूरों के हक में हमेशा आवाज उठाते रहे। 1969में जब बंगाल में बंगाली और नॉन बंगाली के बीच लड़ाई हुई, तो वे नॉन बंगाली दल के नेता बनाये गये। लड़ाई के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.