धनबाद, जनवरी 28 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के बंद दो नंबर भूमिगत खदान के समीप बुधवार को मजदूर नेता स्वर्गीय महादेव सिंह की पुण्यतिथि आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बिभिन्न श्रमिक संगठनों, दलगत, सामाजिक कार्यकत्ताओं व कोयला श्रमिकों के ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। संघ के वरीय नेता संतोष सिंह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए गए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि वे अपने जीवनकाल में सादा जीवन यापन करते हुए मजदूरों के हक को लेकर काफी संघर्ष किये। कार्यक्रम के पश्चात जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मेयर इंदु सिंह, आशिनी सिंह, छोटू सिंह, मुबारक हुसैन, जयशंकर यादव, कृष्णा सिंह, संतोष सिंह, राजू सिंह, प्...