सिमडेगा, मई 28 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को कोलेबिरा प्रखंड का भ्रमण किया। मौके पर प्रखंड मुख्यालय में बने बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए मजदूर नेता ने स्थल चयन पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि जिस जगह बस स्टैंड बना है वह बस स्टैंड के लिए उपयुक्त नहीं है। इसके अलावे प्रखंड में संचालित अन्य योजनाओं का भी निरीक्षण मजदूर नेता के द्वारा किया गया। निरीक्षण के बाद मजदूर नेता ने कहा कि कई जगह मजदूरों ने कम मजदूरी दिए जाने की शिकायत की है। जिसकी शिकायत जिले के डीसी से की जाएगी। उन्होंने बानो में बन रहे एकलव्य स्कूल निर्माण कार्य के संवेदक पर भी मजदूरों का शोषण करने का आरोप लगाय। उन्होंने कहा कि संवेदक के खिलाफ मजदूर संघ आंदोलन करेगा। मौके पर सुमन देवी, संध्या देवी, प्रतिमा देवी, सभय देवी, सुकंती कुजूर, एतवा मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.