बिहारशरीफ, मई 2 -- मजदूर दिवस पर सदर अस्पताल के कर्मी सम्मानित शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मजदूर दिवस के अवसर पर गुरुवार को सदर अस्पताल में काम करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह और अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार ने एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मी, सुरक्षाकर्मी सहित अन्य कर्मियों को सम्मानित किया। अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि एक दर्जन से ज्यादा अस्पताल में काम करने वाले कर्मियों को मजदूर दिवस पर शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। ये सभी कर्मी अस्पताल को बेहतर बनाने में अपनी आम भूमिका निभा रहे हैं। उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.