रामगढ़, मई 2 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कोलियरी मज़दूर यूनियन वेस्ट बोकारो के नेताओं ने यूनियन के सभागार में एक आमसभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मोहन महतो ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मज़दूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। 51 किलो का माला पहनाकर श्रमिकों और यूनियन के सदस्यों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित वेस्ट बोकारो यूनियन के नेताओं का स्वागत और अभिनंदन किया। अपने संबोधन में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि मैं यूनियन के सबसे कम उम्र का व्यक्ति हूं। मैंने वर्ष 2005 में एक सदस्य के रूप में यूनियन का कार्यभार संभाला था। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग और अपने पिता राजेंद्र सिंह के दिए संस्कारों का ही प्रभाव था कि वर्तमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.