गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा। कांडी थानांतर्गत घोड़दाग गांव निवासी राजेंद्र शर्मा का पुत्र आनंद शर्मा मजदूरी करने के दौरान गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में आनंद ने बताया कि गढ़वा थानांतर्गत कल्याणपुर गांव स्थित एक पदाधिकारी के यहां मजदूरी का काम कर रहा था। उसी क्रम में गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद साथ में कार्य कर रहे मजदूरों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...