शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- खेत में खड़ी फसल को जबरन उठा ले जाने का विरोध करने पर एक श्रमिक के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गांव बरौना निवासी अनुसूचित जाति के लालाराम ने सर्वजीत कौर के खेत में बटाई पर आलू की फसल लगा रखी है। शुक्रवार सुबह आलू की खोदाई करते वक्त गंगसरा निवासी रामकुमार, हंसराम, रामभोज, सुधीर कुमार, विशाल खेत पर लाठी-डंडे लेकर आ गये। आलू खोदने से मना करने पर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर जातिसूचक गालियां दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...