कुशीनगर, मई 24 -- कुशीनगर। एनटीए द्वारा आयोजित आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में एक मजदूर का बेटा चयनित होकर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नवल एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज का छात्र रविराज खरवार पुत्र अनिरूद्ध खरवार देश स्तर पर सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में 9 वीं कक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। रविराज खरवार का एडमिशन अमेठी सैनिक स्कूल में होगा। रविराज खरवार के पिता मजदूरी करते हैं। रविराज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, नाना-नानी और गुरूजनों को दिया है। चयन होने पर नवल एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक डॉ. आरएन पांडेय, प्रधानाचार्य भागवत तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, मुन्ना खरवार, डॉ. रामदरश चौहान, सभासद सूर्यनाथ यादव उर्फ संत, दारोगा गोंड, प्रमिला गुप्ता आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.