मेरठ, दिसम्बर 20 -- सरधना। शुक्रवार को तहसील रोड पर एक मकान में मजदूर के यहां से एक युवक ने हजारों की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मोहल्ला गोमतीनगर निवासी शमशाद पुत्र बशीर ने बताया कि वह तहसील रोड स्थित सेटरिंग व्यापारी के यहां रहता है। वह काफी समय से बीमार चल रहा है। शुक्रवार को वह आराम कर रहा था। तभी एक युवक वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक अलमारी में रखे करीब 15 हजार रुपये की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गया। कुछ देर बाद उसे इस बात का पता चला तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...