हरदोई, अगस्त 9 -- सुरसा। एक मजदूर का शव शुक्रवार की देर रात नाली में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरैया गांव निवासी मूलचंद ने बताया कि बेटे रजनीश को शुक्रवार शाम करीब सात बजे गांव का ही रिश्तेदार शराब पिलाने के बहाने घर से अपने साथ लेकर गया था। देर रात परिजनों को सूचना मिली कि शव गांव के उत्तर दिशा में नाले में पड़ा है, जब मौके पर पहुंचे तो वहां से दो जोड़ी हवाई चप्पल, एक शर्ट बरामद हुईं। पत्नी सरलादेवी ने बताया कि शव के सिर पर धारदार हथियार से वार के गहरे घाव थे। इससे हत्या की आशंका प्रबल है। आरोपी मंसुखपुरवा थाना बघौली का रहने वाला है। कुछ दिन पहले वह अपनी ससुराल बहरैया आया था। वहीं, रजनीश को घर से अपने साथ लेकर गया था। मृतक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.