गौरीगंज, दिसम्बर 31 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गया प्रसाद कोरी के रूप में हुई है, जो ग्राम करपिया का निवासी था। बीते सोमवार को गया प्रसाद ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईंट लोड कराने गया था। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाए जाने के कारण वह असंतुलित होकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल गया प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...