रुद्रपुर, जनवरी 29 -- रुद्रपुर। बाइक सवार की टक्कर से हुई मजदूर की मौत के मामले में भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, वीरेश यादव पुत्र रवेन्द्र सिंह यादव निवासी नई बस्ती फुलसुंगा, मूल निवासी ग्राम बुरार्फरीदपुर जिला बदायूं यूपी ने बताया कि 23 जनवरी की रात साढ़े दस बजे उसका भाई सुदेश यादव दक्ष चौराहे से बगवाड़ा मार्ग पर पैदल जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे भाई की मौत हो गई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.