मऊ, अप्रैल 2 -- मुहम्मदाबाद गोहना। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना खलीसा गांव निवासी टाइल्स मजदूर की आजमगढ़ के जीवनपुर में मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए जीयनपुर रवाना हो गए। मजदूर की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खालीसा गांव निवासी 30 वर्षीय राकेश मार्बल और टाइल्स लगाने का काम करता था। जिला आजमगढ़ के थाना जीयनपुर अंतर्गत फैजुल्लापुर गांव निवासी उसके दो मित्र सोमवार की शाम को बुलाकर ले गए थे। इस बीच मंगलवार को परिजनों को सूचना मिली कि राकेश का शव आजमगढ़ के जीयनपुर स्थित एक बंद कमरे में मिला है। सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। घटना का लेकर परिजन सन्न रह गए। परिजन राकेश का शव लेने के लिए आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.