बुलंदशहर, नवम्बर 11 -- सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में अचानक हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जोखाबाद चौकी पुलिस ने बताया कि आजमगढ़ निवासी मौर्या (35 वर्ष) औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में मजदूरी करते थे। वह औद्योगिक क्षेत्र में किराए पर रहते थे। सोमवार की सुबह उनकी अचानक हालत बिगड़ने पर आस पास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने हृदय गति रूकने से मौत होना बताया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.