गोरखपुर, दिसम्बर 3 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा क्षेत्र के शत्रुध्नपुर (फुटहवाइनार) निवासी मजदूर लखन कन्नौजिया (25) पुत्र स्व. किशोर कन्नौजिया की सोमवार को बेंगलुरू में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह वहां रहकर पेंट पॉलिश का काम करता था। सोमवार सुबह उसकी अचानक मौत की सूचना बेंगलुरू पुलिस ने परिजनों को दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। लखन एक पुत्री और एक पुत्र का पिता बताया जा रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होते ही शव को गांव भेजा जाएगा। परिवार में मातम पसरा है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...