बाराबंकी, जुलाई 11 -- मसौली। थाना व कस्बा मसौली के मोहल्ला चकला में गुरुवार की रात एक युवक ने घर में ही फंदा लगा लिया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी बड़ागांव ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के घर में कोहराम मचा है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। कस्बा मसौली के चकला मोहल्ला निवासी अर्जुन गौतम (25) पुत्र मोहित गौतम मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे थे। गुरुवार की रात करीब नौ बजे उसने घर के अंदर रस्सी से फंदा लगा लिया। परिजनों का इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने अर्जुन को आनन-फानन फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी बड़ागांव ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे घबराये पर...