लखनऊ, फरवरी 7 -- क्षेत्र के मोहम्मदाबाद में शनिवार दोपहर पेड़ काट रहा मजदूर अचानक नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। मोहम्मदाबाद गांव निवासी त्रिलोकीचंद्र शनिवार को घर के पीछे लगा चिलवल का पेड़ काट रहा था। तभी अचानक वह नीचे गिर गया। कमर में गंभीर चोट आने के कारण वह उठ नहीं पा रहा था। गांव के लोग उसे गोसाईगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए स्ट्रेचर पर शव रखकर सुलतानपुर हाईवे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.