अमरोहा, फरवरी 14 -- हसनपुर, संवाददाता। डीएम ने शुक्रवार को तहसील व नगर पालिका का वार्षिक निरीक्षण किया। मातहतों को कार्य में सुधार के निर्देश दिए। संविदा व आउटसोर्सिंग कार्मिकों को समय से मानदेय दिए जाने का निर्देश उन्होंने दिया। डीएम ने तहसील में न्यायालय तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार, न्यायालय एसडीएम न्यायिक, न्यायालय एसडीएम, संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग, अहलमद फौजदारी, कार्यालय राजस्व निरीक्षक का निरीक्षण किया। स्टेनो को निर्देश दिया की आय, जाति, चरित्र, हैसियत प्रमाण पत्र आदि के भेजने और प्राप्त होने के अलग-अलग रजिस्टर बनाएं। धारा 24 व धारा 116 के लंबित प्रकरण को मार्च तक निस्तारित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कृषक कल्याण दुर्घटना योजना, मत्स्य पालन आदि की समीक्षा की। स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी राजस्व वादों का निस्तारण निर्धारित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.