फतेहपुर, नवम्बर 14 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के करनपुर मजरे रामपुर में दिहाड़ी मजदूर 26 वर्षीय पवन कुमार पासवान का शव देर रात फांसी पर लटका मिला। इटावा में भट्ठा मजदूरी करने वाले पवन कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। शुक्रवार शाम पत्नी के साथ ससुराल से लौटने के बाद वह कमरे में सो गए। रात करीब 11 बजे पत्नी की नींद खुली तो वह बगल के कमरे में फंदे से लटके मिले। परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी शुभ देवी, बेटी अंशिका, माता चांदनी देवी और भाइयों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.